वाराणसी: कछवां रोड NH पर बड़ा हादसा, कंटेनर का टायर फटने से बकरी लदी DCM भिड़ी, ड्राइवर की मौत
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रात लगभग 10:30 बजे हुआ हादसा, तीन घायल; NHAI की मदद से हटाया जा रहा जाम
Updated: Mar 30, 2026, 00:25 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवां रोड चौराहे के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कंटेनर का टायर फटने के बाद बकरी लदी एक डीसीएम उससे टकरा गई, जिसमें डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


टायर फटने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार (29 मार्च 2026) को रात लगभग 10:30 बजे की है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कंटेनर (MP 33H 5546) का अचानक टायर फट गया, जिससे पीछे आ रही बकरी लदी डीसीएम (UP 77 BN 5172) अनियंत्रित होकर उससे जा भिड़ी।

मौके पर ड्राइवर की मौत, तीन घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
NH पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंचकर रास्ता खाली कराने में जुट गई।

मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
