Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: अमन टी स्टाल के पास मारपीट-लूट कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी नीलेश दुबे गिरफ्तार

लोहे की रॉड से हमला, मोबाइल लूट और जान से मारने की धमकी; चितईपुर पुलिस ने 4 दिन में दबोचा आरोपी

Ad

 
Aman Tea Stol
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित अमन टी स्टाल के पास मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी नीलेश दुबे उर्फ राजा दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।
26 मार्च को हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को मुरारी चौक, सामने घाट निवासी गौरव सिंह ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने मित्र आदित्य मिश्रा के साथ सुसुवाही जा रहे थे।
इसी दौरान अमन टी स्टाल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी और गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और लोहे की रॉड व लात-घूंसे से दोनों पर हमला कर दिया।
Ad
Ad
गंभीर रूप से घायल हुआ युवक
इस हमले में गौरव सिंह को कई चोटें आईं, जबकि उनके मित्र आदित्य मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उनके मित्र का महंगा मोबाइल फोन (Samsung S24) भी मौके से गायब हो गया, जिसे लूट की आशंका जताई गई।
Ad
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
30 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने आरके हाइट होटल के सामने स्थित रूम लेलो अपार्टमेंट के पास से मुख्य आरोपी नीलेश दुबे उर्फ राजा दुबे (27 वर्ष), निवासी मझिया कला, चंदौली को गिरफ्तार कर लिया।
Ad
आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।