Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : चितईपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लोको पायलट की पत्नी की मौत, हत्या का आरोप

एक साल पहले सोनारपुरा के गोवर्धन खरवार की बेटी नेहा से हुई थी आशीष की शादी

Ad

 
Chetaipur
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

पति के अवैध सम्बंध को लेकर दम्पती में होता रहा विवाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

वाराणसी, भदैनी मिरर। चितईपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेवनगर कालोनी करमनबीर सुसुवाही में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे लटकता मिला था। मृतका नेहा खरवार की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। इस मामले में परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। लेकिन उसका यह भी कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोनारपुरा के रहने वाले गोवर्धन खरवार की बेटी नेहा की शादी जनवरी 2023 में गुरुदेव नगर सुसुवाही में रहने वाले रामायण खरवार के बेटे आशीष उर्फ आशु से हुई थी। मृतका के भाई विवेक ने बताया कि गुरुवार की रात पौने एक बजे मां के मोबाइल पर बहन ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे तो कमरे में पंखे से नेहा लटकता शव देखा। मायके वालों ने पंखे से उसे उतारा और ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई का आरोप है कि उसके पति, सास और श्वसुर ने मिलकर पिटाई की और फांसी के फंदे पर लटका दिया। पड़ोसियों ने बताया कि रात में महिला के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मृतका का पति आशीष खरवार रेलवे के लोको पायलट है। भाई ने यह भी बताया कि हमारे बहनोई का उसकी मामी से संबंध होने के कारण घर में अक्सर विवाद होता था। कुछ दिनों पहले भी बहन ने विरोध किया था तो उसकी पिटाई की गई थी। घटना के बाद मृतका के घरवाले भागने की फिराक में थे, जिन्हें पड़ोस की महिला ने रोक लिया। मृतका के ससुराल वाले उस महिला से भी विवाद करने लगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बलाया। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

Ad