Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, करैत के काटने से 3 साल के मासूम की मौत

सिंधोरा के अमौत गांव में जहरीले करैत सांप ने मासूम राजबीर को डसा, अस्पताल पहुंचने में देरी बनी काल; सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू।

Ad

 
news
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / भदैनी मिरर: वाराणसी जिले के थाना सिंधोरा क्षेत्र अंतर्गत अमौत (जैंगर) गांव में अंधविश्वास और जागरूकता की कमी के कारण एक 3 वर्षीय मासूम की जान चली गई। जहरीले करैत (Krait) सांप के डसने के बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए, जिससे इलाज में काफी देरी हो गई और बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Ad
Ad

सुबह खेल रहे मासूम को करैत ने डसा

जानकारी के अनुसार, ग्राम अमौत (जैंगर), पोस्ट मंगारी निवासी राजन और पूनम देवी का 3 वर्षीय पुत्र राजबीर सुबह लगभग 10:00 से 11:00 बजे के बीच घर के पास था, तभी एक अत्यंत जहरीले करैत सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए, लेकिन सही चिकित्सकीय कदम उठाने के बजाय तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक कराने लगे।

Ad

समय बीतने के साथ जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोपहर लगभग 2:00 से 2:30 बजे के बीच डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम राजबीर को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Ad

सर्प मित्र ने किया जहरीले करैत का सुरक्षित रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलने पर 'सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान' (पंजीकरण संख्या: 118) के सर्प मित्र सर्वेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके में दहशत फैला रहे जहरीले करैत सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया, ताकि गांव के किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे।

झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचाना ही एकमात्र इलाज: सर्वेश संस्था

इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान ने आम जनता से अपील जारी की है। संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि सर्पदंश (Snake Bite) एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है।

  • अंधविश्वास से बचें: सांप काटने पर किसी भी तरह के तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक या देशी नुस्खों में बहुमूल्य समय न गंवाएं।

  • तुरंत अस्पताल जाएं: पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी सरकारी या सक्षम अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम (Anti-Snake Venom) उपलब्ध हो।

  • सांप को न मारें: यदि आसपास कोई सांप दिखे तो उसे खुद मारने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाएं और तुरंत प्रशिक्षित सर्प मित्र या वन विभाग को सूचित करें।