Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मनीष हत्याकांड पर वकीलों का 'चक्काजाम', फांसी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग; पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों ने बसनी-कुआर मार्ग किया जाम.

Ad

 
dharna
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथरा (घमहापुर) गांव के व्यवसायी मनीष सिंह की मामूली विवाद में हुई पीट-पीटकर हत्या के मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ लिया है. शुक्रवार को इस हत्याकांड के विरोध में वाराणसी के अधिवक्ता सड़क पर उतर आए. सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इसके बाद बसनी-कुआर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.

Ad
Ad

पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर भड़के अधिवक्ता

अधिवक्ताओं और परिजनों ने दोपहर करीब 2:10 बजे सड़क पर धरना शुरू किया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. परिजनों का आरोप है कि मनीष की हत्या को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस केवल आश्वासन दे रही है. उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और दोषियों को फांसी की सजा मिले. परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के प्रति नरम रुख अपनाने का भी आरोप लगाया.

Ad

gg

48 घंटे का अल्टीमेटम और धरना समाप्त

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसीपी पिंडरा मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों और वकीलों को शांत कराने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. एसीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर (CP) ने शाम 5 बजे पीड़ित परिवार को मुलाकात के लिए बुलाया है.

Ad

अधिकारियों के इस ठोस आश्वासन के बाद करीब 20 मिनट से जारी चक्काजाम को अधिवक्ताओं ने समाप्त किया और आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका. हालांकि, अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि 48 घंटे में संतोषजनक परिणाम नहीं मिले, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.