Movie prime
Ad

वाराणसी: सिगरा के बाटी-चोखा रेस्टोरेंट में देर रात बवाल, भाई-बहन की पिटाई; दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

खाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़, चेन छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
 

Ad

 
fir
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक बाटी-चोखा रेस्टोरेंट में देर रात जमकर बवाल हो गया। खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें भाई-बहन के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

घटना 29 मार्च की रात करीब 10:40 बजे की बताई जा रही है, जब मुस्कान पांडेय अपने भाई मयंक के साथ सिगरा स्थित ‘पॉपुलर बाटी-चोखा’ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची थीं।

Ad
Ad

मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप

पीड़ित पक्ष के अनुसार, खाने के स्वाद को लेकर उनकी रेस्टोरेंट स्टाफ से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने मिलकर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

कुर्सी-टेबल से हमला, चेन छीनने का आरोप

Ad

मुस्कान और मयंक का आरोप है कि रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों ने कुर्सी, टेबल और अन्य सामान से हमला किया। इस दौरान मयंक के गले से सोने की चेन भी नोंच ली गई।

मारपीट में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

रेस्टोरेंट संचालक ने भी लगाया आरोप

Ad

वहीं, रेस्टोरेंट संचालक बृजेश कुमार वर्मा ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इस घटना में उनके प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा है और तोड़फोड़ की गई है।

दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी लग चुके हैं आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त रेस्टोरेंट में ग्राहकों के साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे विवाद सामने आ चुके हैं, हालांकि कार्रवाई न होने के कारण इस तरह की घटनाएं दोहराई जा रही हैं।

Ad