Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: अमेरिका से आकर 'आनंद काशी योजना' के लिए दी जमीन, VDA ने एनआरआई समेत 3 भू-स्वामियों को किया सम्मानित

कल्लीपुर में लैण्ड पूलिंग मॉडल से संवरेगा बनारस; जमीन देने वाले किसानों और प्रवासियों को प्लॉट आवंटन में मिलेगी प्राथमिकता

Ad

 
erf
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी: सात समंदर पार रहने के बाद भी अपनी मातृभूमि और बनारस के विकास के प्रति प्रेम का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है। संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रह रहे एनआरआई (NRI) अमित कुमार ने विशेष रूप से वाराणसी आकर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की 'आनंद काशी आवासीय योजना' (कल्लीपुर) के विकास के लिए लैण्ड पूलिंग (Land Pooling) नीति के तहत अपनी जमीन दी है। उनकी इस पहल की सराहना करते हुए वीडीए ने उन्हें और अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया है।

Ad
Ad

प्रवासियों और स्थानीय भू-स्वामियों ने दी 23 हजार वर्गमीटर से अधिक जमीन

वीडीए द्वारा कल्लीपुर में विकसित की जा रही आनंद काशी आवासीय योजना के सुनियोजित विकास के लिए स्थानीय और प्रवासी भू-स्वामियों का सहयोग लगातार मिल रहा है। इसी कड़ी में श्री अमित कुमार और श्री दिनेश कुमार सिंह ने मिलकर कुल 10 अराजियों (गाटा संख्या- 290, 329, 330, 331, 333, 617, 618, 455, 456 और 464) की 19,820 वर्गमीटर जमीन प्राधिकरण को सौंपी है। इसके साथ ही श्रीमती जावित्री देवी ने भी कुल 6 अराजियों की 4,130 वर्गमीटर भूमि लैण्ड पूलिंग के माध्यम से योजना के लिए उपलब्ध कराई है।

Ad

कमिश्नर और वीडीए उपाध्यक्ष ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

जनसहभागिता और विकास के इस बेहतरीन मॉडल में सहयोग देने के लिए वाराणसी मंडल के कमिश्नर व वीडीए अध्यक्ष श्री एस. राजलिंगम, वीडीए उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा और अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने भू-स्वामियों के प्रति आभार जताया। अधिकारियों ने श्री अमित कुमार, श्री दिनेश कुमार सिंह और श्रीमती जावित्री देवी को प्रशस्ति-पत्र (Appreciation Certificate) प्रदान कर सम्मानित किया। VDA अधिकारियों ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का अपनी जड़ों से जुड़कर शहर के विकास में योगदान देना बेहद प्रेरणादायी है।

Ad

प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में मिलेगी प्राथमिकता

वाराणसी विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जिन भू-स्वामियों ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए लैण्ड पूलिंग के तहत अपनी जमीनें दी हैं, उन्हें आनंद काशी आवासीय योजना में भूखण्ड (प्लॉट) आवंटन प्रक्रिया के दौरान प्राथमिकता के आधार पर अवसर प्रदान किया जाएगा। प्राधिकरण ने अन्य स्थानीय भू-स्वामियों से भी इस जनहितकारी और सुव्यवस्थित शहरी विकास की पहल में सहभागी बनने की अपील की है।

विश्वस्तरीय आवासीय योजना विकसित करने का लक्ष्य: वीडीए प्रशासन के अनुसार, लैण्ड पूलिंग मॉडल के जरिए वाराणसी के बाहरी इलाकों में आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और विश्वस्तरीय आवासीय बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रवासियों के इस तालमेल से कल्लीपुर की आनंद काशी योजना का काम अधिक तीव्र गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सकेगा।