Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज का वार्षिक अवार्ड फंक्शन संपन्न, कृष्ण कांत वर्मा बने बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द ईयर

विश्वकर्मा पूजा पर मंडुवाडीह स्थित होटल में हुआ भव्य आयोजन; 70 साल पुरानी प्रतिष्ठान ने कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा और किया सम्मानित।

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: पूर्वांचल में रेफ्रिजरेशन सर्विसेज के क्षेत्र में 70 वर्षों से अधिक समय से अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने वाली शहर की प्रतिष्ठित कंपनी 'कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज' का वार्षिक अवार्ड फंक्शन (Annual Award Function) धूमधाम से संपन्न हुआ। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर मंडुवाडीह स्थित एक होटल में आयोजित इस समारोह में वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Ad

s

इन्हें मिला सम्मान:

समारोह में कंपनी से जुड़े एम्प्लॉईज को उनकी साल भर की परफॉर्मेंस के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया:

  • बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द ईयर: कृष्ण कांत वर्मा

  • बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द ईयर (इंस्टॉलेशन): अमन गुप्ता

  • बेस्ट लांगेस्ट कोलाबोरेशन: राजेश कुमार मौर्या

  • बेस्ट हेल्पर ऑफ द ईयर: संजय पटेल

कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिवर्ष होता है आयोजन

कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक आनंद किशोर बर्मन और मुख्य कर्ता-धर्ता आदित्य बर्मन, अमित बर्मन व सुमित बर्मन विशेष रूप से मौजूद रहे। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य साल भर निष्ठा और मेहनत से काम करने वाले कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाना और उनके योगदान को सम्मानित करना है।

Ad

हर वर्ष आयोजित होने वाले इस अवार्ड फंक्शन को लेकर कर्मचारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें नई ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है।