Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Job Fair: दीपावली पर वाराणसी के युवाओं को बड़ा तोहफा, 3 से 5 नवंबर तक लगेगा मेगा रोजगार मेला

 तीन दिनों में 3 अलग-अलग स्थानों पर करीब 40 कंपनियां करेंगी शिरकत; हाईस्कूल से पीजी और आईटीआई पास युवाओं को 4 लाख तक के पैकेज का अवसर

Ad

 
news
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (वाराणसी डेस्क)। दीपावली के अवसर पर योगी सरकार वाराणसी के युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात देने जा रही है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी की ओर से 3 से 5 नवंबर तक तीन दिवसीय वृहद (मेगा) रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश की नामी राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां शिरकत करेंगी और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

Ad


तीन दिन, तीन अलग-अलग स्थानों पर लगेगा मेला

सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन तीन प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा:
 * 3 नवंबर: जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर
 * 4 नवंबर: क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल, उमरहा बाजार (गाजीपुर रोड)
 * 5 नवंबर: क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज, लहुराबीर
प्रत्येक दिन मेले में करीब 40 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। अभ्यर्थी एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे साक्षात्कार देकर अपनी योग्यता के अनुरूप चयन पा सकेंगे।

4 लाख तक का सालाना पैकेज पाने का मौका

इस रोजगार मेले में 12,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये मासिक वेतन तक की नौकरियों के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, कुछ विशेष तकनीकी और प्रबंधन पदों के लिए 4 लाख रुपये से अधिक का सालाना पैकेज भी ऑफर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता:

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
ये प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल
मेगा रोजगार मेले में डिक्सन कंपनी, मदरसन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, विकास ग्रुप, स्विगी, आईसीआईसीआई बैंक, साटा विकास प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान फैब्रिक्स, टोकल कोगल प्राइवेट लिमिटेड, डिलीवरी, फ्लिपकार्ट, केल्विन पाइप्स, रेजोन सोलर लिमिटेड और कृष्णा मारुति जैसी प्रमुख कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश


रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने जानकारी दी कि मेले में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना अपडेटेड बायोडाटा (Resume), पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। सेवायोजन विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार हासिल करें।