Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: सेवापुरी में असंगठित महिला श्रमिकों के लिए जन चौपाल, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

वाराणसी के सेवापुरी में 25 गांवों की करीब 250 महिला श्रमिकों ने लिया भाग

Ad

 
सेवापुरी में कार्यक्रम
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों, विशेषकर महिला श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड सेवापुरी के ब्लॉक सभागार में शनिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवापुरी विकासखंड के 25 गांवों से करीब 250 महिला श्रमिकों ने भाग लिया।

Ad

सेवापुरी में कार्यक्रम

जन चौपाल के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी, सेवापुरी शिव नारायण सिंह ने महिला श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवेदन करने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Ad

इस दौरान महिला श्रमिकों को जी राम जी कानून,श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य, रोजगार तथा महिला एवं परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागी महिलाओं ने योजनाओं का लाभ लेने में आने वाली समस्याओं और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवाल भी अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों एवं कार्यक्रम आयोजकों ने उनकी समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया।

Ad

सेवापुरी में कार्यक्रम

जन चौपाल में इस बात पर भी जोर दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें अपने अधिकारों, सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुष्पा,नगीना,ज्योति,प्रभावती,सुषमा,रीता,उर्मिला,मीरा,संगीता, आशा,सोनी,अनीता, रामबचन,सहित विभिन्न गांवों से आई महिला श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की। महिलाओं ने कहा कि इस तरह की जन चौपाल से उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है और आवेदन करने की प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलती है।