Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 'बाबा साहब की देन है कि आज मैं यहाँ खड़ा हूँ', अंबेडकर जयंती पर बोले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद; विपक्ष पर बरसे रविंद्र जायसवाल

राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल का तंज: "विपक्ष ने कानून बनाकर तोड़ा बाबा साहब का संविधान, वाराणसी में बनेगा भव्य 'बाबा साहब कन्वेंशन सेंटर

Ad

 
ambedkar jayenti
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर

 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित अंबेडकर चौराहा पर श्रद्धा और सम्मान का भव्य माहौल देखने को मिला। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

Ad
Ad

संविधान से मिली सबको ताकत: संजय निषाद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "यह बाबा साहब की ही देन है कि मुझ जैसा व्यक्ति, जो निषाद समाज से आता है, आज यहाँ खड़ा है और बोलने के लायक बना है। हम आज जो भी सेवा कर पा रहे हैं, वह उनके संघर्षों का फल है।" 

Ad

उन्होंने 'बाबा साहब का सपना अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा' का नारा दोहराते हुए कहा कि जिसका दल होता है, उसका बल होता है और तभी उसकी समस्याओं का हल निकलता है। उन्होंने जातिवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि समाज में भले हजारों जातियाँ हों, लेकिन संविधान केवल चार श्रेणियों को पहचानता है और सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में जुटना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सरकार ने हर जगह अंबेडकर प्रतिमाओं को सुसज्जित करने का निर्णय लिया है।

Ad

विपक्ष की कथनी और करनी में अंतर: रविंद्र जायसवाल

राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विपक्ष, विशेषकर अखिलेश यादव के बयानों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही संविधान को पूरी निष्ठा से मानने वाली पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने हमेशा "एक देश, एक संविधान" की भावना के विपरीत काम किया। 

जायसवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, "जो लोग आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं, उन्होंने ही अल्पसंख्यक आयोग जैसे कानून बनाकर बाबा साहब के मूल संविधान की भावना को चोट पहुँचाई। जब संविधान सबके लिए समान था, तो अलग से कानून बनाकर देश को बांटने की कोशिश क्यों की गई?" उन्होंने लोगों से जातिवाद से ऊपर उठकर भाईचारे के साथ रहने की अपील की।


वाराणसी को मिलेगी 'कन्वेंशन सेंटर' की सौगात

संजय निषाद ने वाराणसी के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि यहाँ एक भव्य 'बाबा साहब कन्वेंशन सेंटर' का निर्माण हो रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि कैबिनेट में इस एक्ट को पास करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में "बाबा साहब अमर रहें" के नारों के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।