Movie prime
PMC_Hospital

काशी में गर्मी का 'टॉर्चर': प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा वाराणसी, मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए जारी किया हीट वेव अलर्ट

प्रयागराज के बाद वाराणसी सबसे गर्म

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

Varanasi Weather Update: धर्मनगरी काशी में सूर्यदेव के तेवर तल्ख बने हुए हैं। आलम यह है कि वाराणसी उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है। जहां लू की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर आई है, वहीं तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी शुक्रवार से रविवार तक भारी हीट वेव (Heatwave) का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Ad
Ad

प्रयागराज के बाद वाराणसी सबसे गर्म

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में गर्मी के मामले में प्रयागराज शीर्ष पर रहा, जहां पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वाराणसी 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे पायदान पर रहा।

  • अधिकतम तापमान: 43.4°C (सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक)

  • न्यूनतम तापमान: 24.5°C (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक)

  • हवा में नमी: 24 से 40 प्रतिशत के बीच रही, जिससे उमस और शुष्की दोनों महसूस की गई।

लू की रफ्तार हुई आधी, पर खतरा बरकरार

राहत की बात यह रही कि बुधवार तक जो लू 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, बृहस्पतिवार को उसकी गति घटकर 15 किमी प्रति घंटे रह गई। दिन में सबसे तेज गर्म हवाओं का प्रकोप दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच देखा गया। हालांकि, रफ्तार कम होने के बावजूद चिलचिलाती धूप ने लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर कर दिया है।

Ad

अगले 72 घंटे भारी: येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार से रविवार तक जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा।

  • पारा चढ़ेगा: अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

  • हीट वेव अलर्ट: 25 और 26 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

  • सावधानी: विभाग ने आगाह किया है कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग सिर ढककर घरों से निकलें और पानी का सेवन अधिक करें।

कब मिलेगी राहत? बारिश की भी है संभावना

झुलसाने वाली गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 27 से 29 अप्रैल के बीच वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Ad