Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: पैतृक मकान पर कब्जे की नीयत और रेप केस में फंसाने की धमकी! कमिश्नर दफ्तर पहुंची असहाय पीड़िता

वाराणसी: पैतृक मकान पर जबरन कब्जे की साजिश, रेप केस में फंसाने की धमकी पर कमिश्नर दफ्तर पहुंची पीड़िता

Ad

 
we
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): वाराणसी के रामनगर क्षेत्र अंतर्गत गोलाघाट निवासी सीमा जायसवाल ने पैतृक मकान पर अवैध कब्जे और गंभीर मामलों में झूठा फंसाने की धमकी मिलने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने अधिवक्ता के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मकान खाली कराने की मांग की।

Ad

पिता ने नाम की थी संपत्ति, भू-माफिया की नीयत खराब

पीड़िता सीमा जायसवाल के अनुसार, रामनगर गोलाघाट स्थित मकान उनके पिता द्वारा कानूनी रूप से उनके नाम किया गया है। आरोप है कि स्थानीय निवासी अखिलेश सिंह और उनके भाई शैलेश द्वारा इस पैतृक संपत्ति पर जबरन कब्जा करने के लिए साजिश रची जा रही है।

मकान में रहने वाले किराएदार (बिंदु कुमारी और उनका बेटा नमन) तथा उनके साथ मिले अखिलेश सिंह द्वारा पीड़िता और उनके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

'रेप और घिनौने मुकदमों में फंसाने की दे रहे धमकी'

पीड़िता के अधिवक्ता आशुतोष पांडे ने बताया कि आरोपी न सिर्फ मकान पर अवैध कब्जा जमाना चाहते हैं, बल्कि पीड़िता और उनके परिजनों को कानूनी कार्रवाई से रोकने के लिए तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं।

आरोपियों द्वारा पीड़िता और उनके परिवार को रेप व अन्य घिनौने और फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की साजिश रची जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

पति व मां के निधन के बाद बढ़ा उत्पीड़न

पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वर्ष 2006 में उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद वर्ष 2025 में उनकी माताजी का भी साया उठ गया। घर में कोई सहारा न होने और बुजुर्ग पिता की अधिक उम्र व लाचारी का अनुचित फायदा उठाकर आरोपियों ने उत्पीड़न और बढ़ा दिया है।

दबंगों के इस रवैये से परेशान होकर पीड़िता ने कमिश्नर कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई और मकान खाली कराने की मांग की गई है।