Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: मिर्जामुराद में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर देर रात हादसा; वारदात के बाद डंपर चालक सर्विस रोड से प्रयागराज की तरफ फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस जांच में जुटी।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

 


भदैनी मिरर (वाराणसी)। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद डंपर बाइक और सवार को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

Ad

100 मीटर तक घसीटता चला गया डंपर, मौके पर मौत


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हाईवे से गुजर रहा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डंपर के अगले हिस्से में फंस गई और चालक गाड़ी रोकने के बजाय उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। इस खौफनाक हादसे में बाइक सवार की बायां पैर अलग हो कर 20 मीटर दूर सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने 30 मिनट हाईवे को किया जाम। 

 

जानकारी के अनुसार (भदोही) जिले औराई थाना अंतर्गत बाबूसराय, नारायणपुर निवासी ओमप्रकाश बिंद उम्र (45) वर्ष पुत्र मोतीलाल बिंद अपने साथी के साथ बनारस स्थित वॉलपेपर का काम करता था, काम खत्म करने का बाद वह वापसी अपने बाइक से घर लौट रहे थे, मिर्जामुराद के किसान इंटर कालेज के सामने पहुंचे ही थे कि वाराणसी प्रयागराज को तरफ जा रही डम्फर ने पीछे तेज टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


सर्विस रोड से प्रयागराज की तरफ फरार हुआ डंपर

घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंपर समेत रुकने के बजाय सर्विस रोड का सहारा लेकर तेजी से प्रयागराज की तरफ फरार हो गया। रात का समय होने के कारण डंपर का नंबर आसपास के लोग स्पष्ट नहीं देख सके।

मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस, जांच शुरू


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है।
पुलिस की ओर से हाईवे और सर्विस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार डंपर और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

 

इस दुखद घटना को जैसे जानकारी परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। मृतक ओमप्रकाश वॉलपेपर का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे, इनके दो पुत्र और तीन पुत्री बताई गई। इस दुखद घटना से पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।