Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: चौकाघाट मार्ग पर खौफनाक हादसा; चलती कार का शीशा चीरते हुए अंदर तक घुस गया लोहे का सरिया

सड़क सुरक्षा पर सवाल: ट्रैक्टर पर लापरवाही से लदे सरिए काल बनकर कार में घुसे; मौके पर पहुंचे ADCP ट्रैफिक, कुछ देर लगा रहा जाम।

Ad

 
hy
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार (18 जून 2026) को एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा होते-होते टल गया। चौकाघाट से पुलिस लाइन जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाराणसी ट्रेड सेंटर के ठीक सामने एक ट्रैक्टर पर लदा लोहे का लंबा सरिया अचानक आगे चल रही कार का पिछला शीशा चीरते हुए अंदर जा घुसा। गनीमत यह रही कि इस भयानक मंजर के बावजूद कार चला रहे बैंक कर्मी पूरी तरह सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Ad
Ad

ब्रेक लगते ही कार में घुसा सरिए का बंडल

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर पर लोहे के लंबे-लंबे सरिए लदे हुए थे, जिन्हें बिना किसी सुरक्षा मानकों के लापरवाही से ले जाया जा रहा था। वाराणसी ट्रेड सेंटर के पास जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, सरियों का एक भारी बंडल आगे की तरफ फिसल गया। यह सरिया इतनी रफ्तार और ताकत से आगे बढ़ा कि आगे चल रही कार के पिछले हिस्से के शीशे को चकनाचूर करते हुए गाड़ी के भीतर तक घुस गया।

Ad

बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त कार एचडीएफसी (HDFC) बैंक की लंका शाखा के एक कर्मचारी की है। हादसे के वक्त कार में केवल चालक ही मौजूद था और सरिया पिछली सीट की तरफ से अंदर घुसा, जिसके कारण कार चालक की जान चमत्कारिक रूप से बच गई।

मौके पर पहुंचे ADCP ट्रैफिक, खुलवाया जाम

व्यस्ततम मार्ग पर हुए इस अजीबोगरीब हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एडीसीपी (ADCP) ट्रैफिक अंशुमान मिश्र तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए कार के शीशे में फंसे भारी सरिए को बाहर निकलवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया।

Ad

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा: कैंट पुलिस इस संबंध में कैंट थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर और कार दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे हैं। क्षतिग्रस्त कार के मालिक की ओर से तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर शहर की सड़कों पर भारी वाहनों द्वारा खुलेआम ढोए जा रहे लोहे के सरियों और भारी निर्माण सामग्री से होने वाले खतरों को उजागर करती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस को सख्त चेकिंग अभियान चलाने की सख्त जरूरत है।