Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 7 अक्तूबर को काशी आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, 'सेवा संकल्प यात्रा' का करेंगे स्वागत

गुजरात की नदियों के जल से होगा जलाभिषेक; सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, जाल्हूपुर में फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का कर सकते हैं उद्घाटन

Ad

 
yg
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / भदैनी मिरर:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुई भव्य 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का भव्य समापन आगामी 7 अक्तूबर को धार्मिक नगरी काशी में होने जा रहा है। गुजरात के वडनगर से चलकर वाराणसी पहुंचने वाले सेवा यात्रियों का स्वागत करने के लिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह काशी आ रहे हैं। इस अवसर पर वडनगर से आ रहे युवा गुजरात की पावन नदियों का जल अपने साथ लाएंगे, जिससे श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

Ad

दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा, NDA के बड़े चेहरे पर मंथन

काशी में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई के अनुसार, इस कार्यक्रम में एनडीए (NDA) के एक और बड़े राष्ट्रीय नेता को आमंत्रित करने पर मंथन चल रहा है, जिसका नाम जल्द तय हो जाएगा।

Ad

फूल-मालाओं से पटेगी काशी, हर स्वागत पॉइंट पर रहेंगे मंत्री-विधायक

गृह मंत्री के आगमन और सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले की सीमा में प्रवेश करने से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पूरे मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत पॉइंट बनाए जाएंगे। व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए हर स्वागत पॉइंट पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और स्थानीय विधायकों को अगवानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Ad

राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का हो सकता है उद्घाटन

अपने काशी प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जाल्हूपुर स्थित नवनिर्मित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के परिसर का उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसके शुरू होने से पूर्वांचल व आसपास के राज्यों में आपराधिक मामलों की जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों की प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने में काफी आसानी होगी।

10 राज्यों से गुजरकर 7 अक्तूबर को पहुंचेगी यात्रा

गौरतलब है कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने काशी से 500 युवाओं की बाइक यात्रा को वडनगर के लिए रवाना किया था, वहीं अमित शाह ने वडनगर से काशी के लिए यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।

20 दिनों में लगभग 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1159 गांवों से गुजरती हुई यह यात्रा स्वच्छता, पौधारोपण और जल संरक्षण का संदेश देते हुए 7 अक्तूबर को काशी की पावन धरा पर विश्राम लेगी।