Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक; युवक की मौत, साथी गंभीर

बाबतपुर से गिलट बाजार जाते समय अनियंत्रित हुई बाइक; प्रह्लाद घाट निवासी गौतम साहनी की सिर में चोट से मौत, साहिल रेफर

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (बड़ागांव) / भदैनी मिरर: वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहुआ ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबतपुर की ओर से गिलट बाजार जा रही एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ad

बाबतपुर से लौट रहे थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट निवासी रमेश साहनी का 22 वर्षीय पुत्र साहिल और भैयालाल का 24 वर्षीय पुत्र गौतम साहनी शुक्रवार शाम बाइक से बाबतपुर की तरफ से गिलट बाजार लौट रहे थे।

जैसे ही वे हरहुआ ओवरब्रिज पर पहुंचे, तेज रफ्तार होने के कारण उनकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

Ad

अस्पताल में गौतम को मृत घोषित किया गया, साहिल रेफर

हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर हरहुआ चौकी पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरहुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 24 वर्षीय गौतम साहनी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार गौतम के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया था।

Ad

वहीं, गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल (दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल) रेफर कर दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम

हरहुआ चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि मृतक गौतम साहनी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।