Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: कैंट में 'शोले' जैसा हाई वोल्टेज ड्रामा; जमीन विवाद में टावर पर चढ़ा युवक

 

पीएम मोदी और सीएम योगी को बुलाने की कर रहा था जिद, पुलिस को कर पड़ा मशक्कत 

Ad

 
ड्रामा
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी मांगों को लेकर बीएसएनएल (BSNL) के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। हाथ में भाजपा का झंडा लिए युवक टावर के शिखर पर जा बैठा और चिल्लाने लगा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नहीं आते, वह नीचे नहीं उतरेगा।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान राजेश (35 वर्ष), निवासी चंदापुर, थाना चोलापुर के रूप में हुई है। राजेश के दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि उसका नटनिया दाई निवासी अंकित गुप्ता से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। राजेश का आरोप है कि उसकी जमीन ले ली गई और उसे उचित पैसे नहीं दिए गए, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
Ad
Ad
सुबह 7 बजे मचा हड़कंप
टावर के एजीएम योगेंद्र यादव ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे राजेश ने खुद पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर टावर पर चढ़ने की सूचना दी। उसने बताया कि वह जमीन विवाद से परेशान है। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक टावर पर चढ़कर बीजेपी का झंडा लहरा रहा था, जिसे बाद में उसने नीचे फेंक दिया।
Ad
 फोन किया स्विच ऑफ
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैंट और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाउडस्पीकर और फोन के जरिए राजेश से घंटों वार्ता की। कैंट इंस्पेक्टर ने उसे आश्वासन दिया कि नीचे आने पर उसकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा और जमीन विवाद का उचित निस्तारण होगा।
Ad
चश्मदीदों के मुताबिक, प्रशासन की तमाम मिन्नतें बेकार साबित हुईं। राजेश ने कुछ देर बात करने के बाद अब अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया है, जिससे संपर्क टूट गया है। वह लगातार अपनी एक ही मांग पर अड़ा है कि बड़े नेताओं के आने पर ही वह सुरक्षित नीचे आएगा।