Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: बिहार से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी आया था बेबस पिता, मणि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने थमा दी बेटी की लाश 

अस्पताल पर परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम; केस दर्ज होने पर मामला हुआ शांत

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर,वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित मणि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार (24 नवंबर 2026) देर रात 27 वर्षीय युवती की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

Ad

डेहरी ऑन सोन की रहने वाली थी युवती 

भेलूपुर थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि मृतका बिहार के डेहरी ऑन सोन की रहने वाली थी और उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उपचार के लिए परिजनों ने उसे मणि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रख दिया, जिससे आवागमन बाधित हुआ और अफरातफरी की स्थिति बन गई।

परिजनों के लापरवाही के आरोप पर अस्पताल का पक्ष

परिजनों का कहना था कि युवती की तबीयत खराब थी, लेकिन उसकी मौत चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हुई। वहीं, अस्पताल पक्ष का कहना है कि मरीज की हालत पहले से ही बेहद गंभीर थी और इलाज में लापरवाही का आरोप निराधार है।

पुलिस बल तैनात, केस दर्ज

देव दीपावली के दौरान चक्काजाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हुआ और मौके पर अतिरिक्त बल पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अंततः युवती के पिता सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दलालों के सिंडिकेट से फल फूल रहा अस्पताल

वाराणसी के हाइवे और शहर के भीतर कई अस्पताल अपने बोर्ड पर कई नामचीन चिकित्सकों के नाम अंकित कर लिए है, लेकिन उन चिकित्सकों की उपलब्धता अस्पताल में नहीं होती। यदा कदा जब इमर्जेंसी होती है तो उन चिकित्सकों को अस्पताल आनन फानन में बुला लेता है। यह ज्यादातर अस्पताल अपने सरकारी अस्पतालों और बीएचयू के आसपास एम्बुलेंस रखकर अपने दलालों को सक्रिय रखते है। इन अस्पतालों का सिंडिकेट इतना तगड़ा है कि वह अन्य राज्यों के एम्बुलेंस चालकों को भी मोटा कमीशन देने के नाम पर मरीजों को अपने अस्पताल तक बेहतर सुविधा का हवाला देकर खिंचवा लाते है। 

हालांकि, सीएमओ ने दो दिन पहले ही ऐसे अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए टीम गठित की है। अब देखना होगा कि ऐसे अस्पतालों पर अंकुश लग पाता है या नहीं।