Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: आधे घंटे की बारिश से खुली व्यवस्था की पोल, BHU गेट पर जलजमाव

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर भरा पानी, मरीजों और छात्रों की बढ़ीं मुश्किलें; युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा बोले- कागजों तक सीमित हैं विकास के दावे।

Ad

 
e
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महज आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों, गलियों और प्रमुख मार्गों को जलमग्न कर दिया।

BHU मुख्य द्वार पर लगा पानी, लोग परेशान

Ad
Ad

बारिश के बाद सबसे बदतर स्थिति काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मुख्य द्वार (सिंह द्वार) के पास देखने को मिली। यहां भारी जलजमाव के कारण सर सुंदरलाल अस्पताल आने वाले मरीजों, बीएचयू के छात्र-छात्राओं और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि हर बार थोड़ी सी बारिश होते ही यहां पानी भर जाता है।

Ad

ft

युवा कांग्रेस का हमला: 'डबल इंजन सरकार के दावों की खुली पोल'

जलजमाव की समस्या को लेकर महानगर युवा कांग्रेस ने नगर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। BHU गेट पर पहुंचे महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और प्रधानमंत्री 2014 से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके बावजूद शहर को विश्वस्तरीय बनाने के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आते हैं।

Ad

Ad

चंचल शर्मा ने कहा, "BHU मुख्य द्वार जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर जहां रोजाना हजारों मरीज और छात्र आते हैं, वहां जलजमाव होना नगर निगम की नाकामी को साफ दर्शाता है। जनता को विज्ञापनों में नहीं, बल्कि धरातल पर बेहतर सड़कें और सुचारु जलनिकासी चाहिए।"

f

जिम्मेदारों से स्थायी समाधान की मांग

युवा कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कागजी दावों से इतर कोई स्थायी और ठोस कदम उठाया जाए, ताकि आने वाले दिनों में जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।

इस दौरान कैंट विधानसभा अध्यक्ष धीरज सोनकर, महानगर महासचिव आयुष पटेल और महानगर उपाध्यक्ष आस्तोष श्रीवास्तव सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।