Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: बनारस स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भव्य शुभारंभ, रेल मंत्री और सीएम योगी रहे मौजूद; जीआरपी ने संभाली सुरक्षा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत; कड़े सुरक्षा पहरे के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कार्यक्रम।

Ad

 
GRP
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

भदैनी मिरर डेस्क, वाराणसी। देशभर के रेल यात्रियों के लिए शनिवार (31 अक्टूबर 2026) का दिन एक ऐतिहासिक सौगात लेकर आया। वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन (Banaras Railway Station) से बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) का शुभारंभ भव्य और सकुशल तरीके से संपन्न हो गया। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से शामिल हुए।

Ad

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

VVIP मूवमेंट और भारी भीड़भाड़ को देखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रेलवे पुलिस (GRP) ने कमान संभाल रखी थी। पुलिस महानिदेशक रेलवे (लखनऊ) प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे (प्रयागराज जोन) एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे (प्रयागराज) प्रशान्त वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे (वाराणसी) कुंवर प्रभात सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट वाराणसी रजोल नागर के नेतृत्व में जीआरपी अनुभाग प्रयागराज, आगरा और पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

स्टेशन परिसर में चप्पे-चप्पे पर रही नजर

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्म्स, सर्कुलेटिंग एरिया और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। डीजीपी रेलवे और एसपी रेलवे ने स्वयं स्टेशन पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा पर्यवेक्षण किया।

अधिकारियों ने लगातार भ्रमणशील रहकर VVIP सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) और आम यात्रियों के सुगम आवागमन का जायजा लिया। रेलवे और स्थानीय प्रशासन के आपसी तालमेल और बेहतरीन समन्वय के चलते यह पूरा कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से वाराणसी से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और आधुनिक सफर का अनूठा अनुभव मिलेगा।