Movie prime
Ad

Varanasi : चुप्पेपुर में रिटायर्ड SBI कर्मी के घर लाखों का सामान पार, CCTV में कैद हुए चोर

ऑटो से पहुंचे बदमाशों ने बंद मकान को बनाया निशाना, किराएदार के कमरे का ताला भी तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी

Ad

 
लाखों की चोरी
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित चुप्पेपुर में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड एसबीआई कर्मी इंदु प्रकाश सिंह 7 मार्च को अपने बेटे के पास गोवाहाटी गए हुए थे। इसी दौरान उनके बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया।
देर रात ऑटो से पहुंचे चोर
बताया जा रहा है कि चोर रात करीब 2:18 बजे ऑटो रिक्शा से मौके पर पहुंचे और करीब सवा तीन बजे वहां से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Ad
Ad
किराएदारों के कमरों को भी बनाया निशाना
मकान के ऊपरी तल पर रह रहे किराएदारों के कमरों को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। एक किराएदार के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई, जबकि दूसरे किराएदार के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी गई थी, ताकि वह बाहर न निकल सके।
चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
Ad
सुबह मिली चोरी की सूचना
गुरुवार सुबह मकान में रह रहे एक किराएदार ने फोन के जरिए घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
Ad
CCTV में कैद हुए पांच संदिग्ध
पुलिस द्वारा खंगाले गए CCTV फुटेज में पांच संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक बदमाश ने अपना चेहरा ढंका हुआ है।
घटना पूर्व अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह (आईपीएस) के घर के पास हुई है, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Varanasi 
Bhadaini Mirror 
Varanasi News Hindi 
Varanasi News In Hindi 
Update News 
City News 
Crime News 
* वाराणसी चोरी की घटना
* चुप्पेपुर चोरी
* Varanasi theft news
* CCTV में कैद चोर
* Cant थाना वाराणसी
* UP crime news
Ad