Movie prime
Ad

वाराणसी: जॉर्जिया में MBBS एडमिशन के नाम पर 11 लाख की ठगी; दस्तावेज के लिए भी मांगे 2 लाख, भेलूपुर में FIR

"नोएडा से चल रहा था ठगी का नेटवर्क! फर्जी एडमिशन लेटर देकर हड़पे लाखों, अब सलाखों के पीछे होगा जालसाज गिरोह"

Ad

 
फ्राड
WhatsApp Group Join Now

Ad
भदैनी मिरर, वाराणसी। धर्म और शिक्षा की नगरी काशी में जालसाजों ने अब मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में रहने वाली एक महिला से उनके बेटे का जॉर्जिया (Georgia) में एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का अहसास होने पर जब महिला ने दस्तावेज वापस मांगे, तो आरोपियों ने 2 लाख रुपये की और डिमांड कर दी।
एमबीबीएस के नाम पर बुना जाल
दुर्गाकुंड निवासी प्रेमलता कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक संगठित गिरोह ने उनके बेटे शिवम को विदेश में डॉक्टर बनाने का झांसा दिया। इस गिरोह में विवेक यादव, संजय तिवारी, पंकज धामी, श्वेता सूद और विष्णु उपाध्याय नामक व्यक्ति शामिल हैं। आरोपियों ने शिवम को अपने विश्वास में लेकर उसके शैक्षणिक दस्तावेज नोएडा स्थित अपने कार्यालय में मंगवा लिए।
Ad
Ad
किश्तों और डॉलर में वसूली गई रकम
प्रेमलता के अनुसार, आरोपियों ने पिछले 6 महीनों के दौरान अलग-अलग बहानों से कुल 10 लाख 85 हजार रुपये वसूले। ठगी का यह तरीका बेहद शातिर था 8000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई। 1.5 लाख रुपये आरटीजीएस (RTGS) के जरिए लिए गए। 1.35 लाख रुपये नकद और बाकी रकम छोटे-बड़े यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से ली गई।
Ad
तारीख पर तारीख और फर्जी दस्तावेज
आरोपियों ने शिवम को भरोसा दिलाया कि उसका एडमिशन जॉर्जिया के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में हो गया है। पहले 25 अक्टूबर, फिर 30 अक्टूबर और अंत में 10 नवंबर 2025 की तारीख दी गई, लेकिन वीजा और फ्लाइट का बहाना बनाकर हर बार टालमटोल किया गया। जब पीड़िता ने दस्तावेजों की जांच की, तो पता चला कि एडमिशन लेटर और अन्य सभी कागज फर्जी थे।
Ad
धमकी और 2 लाख की अतिरिक्त मांग
जब प्रेमलता ने आरोपियों से अपने पैसे और बेटे के मूल दस्तावेज वापस मांगे, तो जालसाजों ने अपना असली रंग दिखाया। आरोप है कि गिरोह ने दस्तावेज लौटाने के बदले 2 लाख रुपये और मांगे। पैसे न देने पर दस्तावेज फेंकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस का एक्शन: टीम गठित
भेलूपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक संगठित गिरोह प्रतीत होता है जो देशभर में एडमिशन के नाम पर वसूली करता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है और नोएडा स्थित उनके पते की भी जांच की जा रही है।
 georgia-mbbs-admission-fraud-bhelupur-police-fir
Ad