Movie prime
Ad

वाराणसी : महिला के शरीर के चीथड़े उड़ाते हुए भाग निकला चार पहिया वाहन

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित मेंहदीगंज ओवरब्रिज पर हुई दर्दनाक घटना

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

नही हो सकी शिनाख्त, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित मेंहदीगंज ओवरब्रिज पर शनिवार की शाम 7 बजे दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार लगभग 42 वर्षीया महिला रिंगरोड के ऊपर से जा रही थी। इसी दौरान रखौना से हरहुआ की तरफ जा रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि महिला के सिर के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं इधर मौका देख वाहन चालक हरहुआ की तरफ़ भाग निकला। राहगीरों के सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ad

महिला के सिर के मांस के लोथड़े बाल सहित रिंग रोड पर पड़े रहे और उसके ऊपर से कई ट्रक रौंदते हुए निकल गये। इससे उसकी शिनाख्त मुश्किल हो गई। अब पुलिस पुलिस महिला की शिनाख्त के साथ दुर्घटना करनेवाले वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। राहगीरों का कहना था कि अकेली महिला ओवर ब्रिज पर देर शाम कैसे आई यह सवाल बना हुआ है।

Ad
Ad