Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर लाठियों से पीटा, चार घायल 

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लल्लापुरा गांव में शनिवार की रात हुई घटना

Ad

 
mirjamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

भुक्तभोगी ने 13 लोगों के खिलाफ दी थाने में तहरीर, मुकदमा दर्ज

वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लल्लापुर गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। 

जानकारी के अनुसार रामप्रसाद की बहू घर पर काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस के कुछ युवक पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। जब पति सुनील बिंद इसका विरोध किया तो धमकी देकर चले गये। इसके बाद रात के समय सोते वक्त मनबढ़ घर में घुस गये और लाठी-डंडे से मारपीट कर रामप्रसाद बिंद व उनके पुत्र सुनील बिंद, पुत्री खुशबू और सूरज को पीट कर घायल कर दिया।

Ad

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेज दिया। इधर, इस मामले में रविवार की सुबह भुक्तभोगी ने मिर्जामुराद थाने में 13 लोगों के खिलाफ नामजद तहरी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और वह जांच कर रही है।