Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसीः जमीन विवाद में परिवार पर हमला, चार घायल

पुलिस ने दर्ज किया छह के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार

Ad

 
cantt hamla
WhatsApp Group Join Now

Ad

कैंट थाना क्षेत्र के घौसाबाद में दीवार तोड़ने के दौरान हुई घटना

भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस

वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर घौसाबाद क्षेत्र में जमीन विवाद में लाठियां चली। इस घटना में एक परिवार के माता-पिता और भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गये। यह घटना 25 अप्रैल की रात 11.30 बजे की बताई जा रही है। हमले से घायल नीतेश सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष के आनंद सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह, अरूण सिंह,लक्ष्मी देवी और शुभाकर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से सम्बंधित साक्ष्य और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Ad

दीवार तोड़कर जमीन कब्जे के प्रयास का आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर में घौसाबाद की शालिनी सिंह ने बताया कि उनके भाई की जमीन से सटे दीवार को तोड़कर उसमें दरवाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे विपक्षीगण दीवार तोड़ रहे थे। आवाज सुनकर उनके परिवार के लोग पहुंचे तो पूछताछ की जिससे विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद विपक्षीगणों ने बांस आदि से परिवारवालों पर हमला कर दिया। हमले में शालिनी के अलावा भाई नितेश सिंह, पिता प्रदीप सिंह और कैंसर पीड़ित माता रीता सिंह घायल हो गई। नीतेश को गंभीर चोटें आईं। तहरीर में छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची। शालिनी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से आरोपितों की ओर से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अस्पताल में भर्ती नीतेश को भी वहां जाकर धमकाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Ad