Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : अवैध खनन में लिप्त पांच ट्रैक्टर ट्रालियां सीज, एसडीएम ने की कार्रवाई 

जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा धड़ल्ले से अवैध खनन

Ad

 
khanan
WhatsApp Group Join Now

Ad

इस धंधे में शामिल अधिकतर दबंगों को प्राप्त है सत्ता का संरक्षण

वाराणसी, भदैनी मिरर। उप जिलाधिकारी राजातालाब ने शनिवार की रात मोहनसराय पुलिस चौकी के पास चौराहे से अवैध खनन में लिप्त पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा। बाद में इन्हें रोहनिया पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कम्प मचा है।

Ad
Ad

khanan

उपजिलाधिकारी ने रात में देखा कि मोहनसराय पुलिस चौकी के बगल में चौराहे पर अवैध रूप से मिट्टी लादकर धड़ल्ले से ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ रही हैं। उनके निर्देश पर पुलिस ने पांचों ट्रैक्टर ट्रालियों को रोका। सूचना पर खनन विभाग के अलावा रोहनिया पुलिस पहुंची। इसके बाद खनन अधिकारी और रोहनिया पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को थाने लेती गई।

Ad

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से रोहनिया, मिर्जामुराद, फूलपुर, बड़ागांव, चोलापुर और खासकर चौबेपुर में बड़ी तेजी से अवैध खनन हो रहा है। आरोप है कि अवैध खनन पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। क्षेत्रीय लोग अवैध खनन में लिप्त दबंगों के खिलाफ बोलने का साहस नही जुटा पाते। यदि कुछ लोग शिकायत करते भी हैं तो उन्हें धमकियां मिलती है। पुलिस से शिकायत करने पर खदु पुलिस शिकायतकर्ता को ही परेशान करने लगती है। खनन में लिप्त अधिकतर लोग सत्ताधारी दल से जुड़े हुए हैं। 
 

Ad