Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: रात में बुलेट से पटाखा दागना पड़ा भारी, दरोगा हिमांशु मिश्रा ने घेराबंदी कर गाड़ी की सीज; सपा नेताओं की धौंस भी फेल

हुड़दंग मचा रहे चालक आदर्श तिवारी ने हाथ जोड़कर पुलिस से मांगी माफी, दरोगा बोले— "साइलेंसर उतरेगा तभी छूटेगी बुलेट"

Ad

 
dddd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भेलूपुर पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ: तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करने वालों को सख्त चेतावनी

सूत्रों का दावा: सूद पर पैसा बांटने का काम करता है बुलेट मालिक, पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप


 

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क):
धर्मनगरी वाराणसी की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से पटाखा दागने और स्टंटबाजी करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ भेलूपुर पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ताजा मामला भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड चौकी क्षेत्र का है, जहां रात के अंधेरे में तेज रफ्तार बुलेट से पटाखा मारते हुए दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। दुर्गाकुंड चौकी के दरोगा हिमांशु मिश्रा ने सख्त तेवर दिखाते हुए सपा नेताओं की पैरवी को दरकिनार कर बुलेट को मौके पर ही सीज कर दिया।

Ad
Ad

घेराबंदी कर पकड़ा, हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा चालक


जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात एक बुलेट सवार युवक दुर्गाकुंड क्षेत्र में बेहद तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए साइलेंसर से लगातार पटाखे की आवाज निकाल रहा था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल था। सूचना मिलते ही दुर्गाकुंड चौकी के उप-निरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की और हुड़दंग मचा रहे बुलेट चालक आदर्श तिवारी को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आते ही नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालक आदर्श तिवारी के होश उड़ गए और वह पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

Ad


नेताओं की धौंस नहीं आई काम, पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ


कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक को बचाने के लिए कुछ समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े स्थानीय नेताओं के नाम का सहारा लेकर पुलिस पर धौंस जमाने का प्रयास किया। हालांकि, दरोगा हिमांशु मिश्रा ने साफ शब्दों में कानून का पाठ पढ़ाते हुए किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव को मानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बुलेट को तत्काल सीज कर दिया और चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "जब तक यह अवैध पटाखा वाला साइलेंसर गाड़ी से उतरेगा नहीं, तब तक बुलेट थाने से बाहर नहीं जाएगी।"

Ad


बताते चले कि, रात के वक्त बुलेट से रसूख दिखाने और स्टंटबाजी करने के मामले में हुई इस बड़ी पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य हुड़दंगियों और मॉडिफाइड साइलेंसर लवर्स में हड़कंप मचा हुआ है। भेलूपुर पुलिस ने साफ किया है कि वीआईपी इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों में किसी भी तरह की स्टंटबाजी या ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।