Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: आखिरकार एक्टिव हुई दुर्गाकुंड पुलिस पार्क और चट्टी से मनबढ़ युवकों को खदेड़ा; सड़क पर जाम छलकाते लोगों को पकड़ा

दुकानदार को बिना वजह भीड़ न लगने देने की दी हिदायत, वाहनों को भी किया चेक

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। आखिरकार बुधवार (25 नवंबर) को दुर्गाकुंड (भेलूपुर) पुलिस एक्टिव हुई। हॉस्टल और कोचिंग के हव बन चुके इस क्षेत्र में इन दिनों बाहर से आने वाले उपद्रवी छात्रों द्वारा अक्सर वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट की सूचना आती रही है। दो दिन पूर्व एक युवक की बेरहमी से पिटाई की सूचना के बाद दुर्गाकुंड पुलिस की पैदल गश्त की। जेआरएस के पीछे पार्क और सीएमओ ऑफिस के पीछे (चट्टी) पर पैदल गश्त करते पहुंची पुलिस को देखते ही मनबढ़ युवक हटने बढ़ने लगे। 

Ad



पुलिस टीम पार्क के अंदर और बाहर बिना वजह खड़े युवकों को हिदायत दी, इसके साथ ही पार्क के बाहर स्थित चाय के दुकानदार को भी सड़क पर भीड़ न लगने देने के लिए चेताया। इस दौरान पुलिस को पार्क के भीतर सिगरेट पीते भी मनबढ़ युवक दिखे। 
बता दें, यह पूरा क्षेत्र शिक्षा का हब है, इस पार्क में मोहल्ले की महिलाएं/बच्चे टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचते है। पुलिस सीएमओ ऑफिस के पीछे (चट्टी) पर भी बिना वजह खड़े युवकों से पूछताछ की और उनके वाहन के कागजात भी देखे।
पैदल गश्त के दौरान दरोगा श्यामसुदंर, कांस्टेबल सुनील चौधरी, हर्षित मिश्रा मौजूद रहे।

 

news
 

 

सड़क पर छलका रहे थे जाम 


गश्त के दौरान दरोगा श्याम सुंदर ने देखा कि कबीर नगर मुख्य मार्ग पर स्थित  कंपोजिट शराब दुकान के बाहर ही कुछ लोग शराब खरीदकर जाम छलका रहे है। उसी रोड से छात्राओं और महिलाओं का आना जाना है। जिसके बाद तीन लोगों को मौके से पकड़कर चौकी ले गए। शराब की दुकान के बगल में स्थित चखने के दुकानदार को हिदायत दिया कि, आगे से सड़क पर किसी को शराब के सेवन की अनुमति न देना।
वहीं, हर रोज सड़क पर जाम छलकाने वाले मनबढ़ पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए।


पहले भी कई बार हो चुका है मारपीट


पिछले दिनों नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र प्रिंस की पिटाई मनबढ़ों ने की थी। मामले में पुलिस ने रुद्र तिवारी, आर्यन सिंह, शुभराज, प्रियांशु राय समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रिंस का आरोप था कि बीते 27 अक्तूबर की शाम वह सीएमओ कार्यालय की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे से पिटाई की और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। छात्र ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उन्हें घेरकर बंधक बना लिया था। 

news


हॉस्टल में घुसकर भी हुई थी मारपीट

कैवल्यधाम कॉलोनी (दुर्गाकुंड) स्थित एक हॉस्टल संचालक ने भी 28 अक्टूबर को भेलूपुर थाने में केस दर्ज करवाया था। सकलडीहा (चंदौली) निवासी अंकित कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह किराए पर कमरा लेकर हॉस्टल का संचालन करता है। 27 अक्टूबर को शाम 8 बजे साकेत नगर स्थित अंकित पांडेय (मामा) के हॉस्टल के करीब 20 से 25 छात्र अंकित कुशवाहा के हॉस्टल के भीतर घुस गए। लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से लैस मनबढ़ छात्रों ने बुरी तरह तोड़फोड़ की और बाइक को क्षतिग्रस्त किया था। इस दौरान हॉस्टल में रहने वाले छात्र अभिषेक यादव को बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसके हाथ की उंगली फ्रैक्चर हो गई थी। हॉस्टल संचालक अंकित कुशवाहा के तहरीर पर प्रिंस भारद्वाज, हन्नी सिंह, अथर्व तिवारी सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

news

पार्क बना उपद्रवी छात्रों का अड्डा

विगत कुछ दिनों से सीएमओ ऑफिस के समीप जेआरएस ऑफिस के पीछे पार्क इन दिनों उपद्रवी छात्रों का अड्डा बन गया है। यह पार्क स्थानीय परिवारों के लिए टहलने का एक अच्छा स्थान था, लेकिन इन दिनों हॉस्टल के उपद्रवी छात्रों का जमावड़ा हो गया है। कोचिंग के बीच स्थित इस पार्क के सामने चाय की दुकान होने से शाम 6 बजे से 9 बजे तक छात्र यहां गुटबाजी करते है और अक्सर टकराव की स्थिति बनती है।