Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : किशोरी के अपहरण के आरोपित पिता और पुत्री गिरफ्तार

सुल्तानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र के घाटमपुर दक्षिणी का रहने वाले हैं दोनों

Ad

 
manduwadih
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लहरतारा सब्जी मंडी से किया गिरफ्तार

वाराणसी, भदैनी मिरर। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मंडुवाडीह पुलिस ने आरोपित पिता और पुत्री को शुक्रवार की शाम लहरतारा पुल के नीचे सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ धारा 137 (2)/87/142 के तहत मुकदमा दर्ज था। 

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों में रामसुख सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के घाटमपुर दक्षिणी का रहने वाला है। उसकी पुत्री काजल को भी गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं कि एक नवम्बर 2025 को किशोरी की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी 17 वर्षीया बेटी को दोनों बहला-फुसलाकर ले गये हैं। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी।

Ad
Ad

शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित पिता और पुत्री लहरतारा पुल के नीचे सब्जी मंडी के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें गिरफ्तार करनेवालों में एसआई राहुल कुमार सिंह, कांस्टेबल मंजीत कुमार, बुद्धिसागर मिश्रा व महिला कांस्टेबल कंचन मिश्रा रहीं। 
 

Ad