Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : गंजारी में प्रस्तावित टाउनशिप और फोरलेन सड़क के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी, तेरहवें दिन किया शांति भोज

वाराणसी के गंजारी में जबरन भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना तेरहवें दिन भी जारी, 'सिस्टम की तेरहवीं' के बाद शांति भोज का आयोजन। आंदोलन को मिला मनरेगा मजदूर यूनियन और पूर्वांचल किसान यूनियन का समर्थन।

Ad

 
photo news
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी।  गंजारी और आसपास के गांवों में प्रस्तावित अर्बन टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी और फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन तेरहवें दिन भी नहीं थमा। गुरुवार को किसानों ने "शांति भोज" का आयोजन कर अपने आंदोलन को एक नया सामाजिक संदेश देने की कोशिश की।

Ad
Ad

धरने पर बैठे किसानों ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि अगर प्रशासन ने जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक नहीं लगाई, तो सिस्टम की तेरहवीं की जाएगी। उसी क्रम में तेरहवें दिन शांतिपूर्ण भोज आयोजित कर सैकड़ों किसानों ने अपनी एकजुटता दिखाई।

जनसंघर्ष को मिल रहा है जनसमर्थन:

Ad

धरना स्थल पर मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा, “यह भूमि सिर्फ मिट्टी नहीं, आज़ादी के इतिहास की गवाही देती है। जबरन भूमि अधिग्रहण का यह निर्णय किसानों के साथ अन्याय है।”

Ad

Ad

पूर्वांचल किसान यूनियन ने एलान किया कि आने वाले दिनों में पदयात्रा निकालकर आंदोलन को हर गांव तक पहुँचाया जाएगा। हर शाम चार बजे धरना स्थल से पदयात्रा शुरू होगी।

किसानों की चेतावनी:

पूर्व प्रधान और किसान नेता योगीराज सिंह पटेल ने चेतावनी दी कि अगर जल्द भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं रोकी गई तो बड़ा जनांदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जल्दबाज़ी और ज़मीन छीनने की कोशिशों को किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बारहवें दिन बारिश के कारण धरना स्थगित करना पड़ा था, लेकिन तेरहवें दिन फिर से बड़ी संख्या में किसान जुटे।

अध्यक्षता किसान नेता डा. राजेन्द्र सिंह और संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने किया।

इस मौके पर सैकड़ों किसान उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम – डा. राजेन्द्र सिंह, योगीराज सिंह पटेल, सुरेश राठौर, कमलाकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह पटेल, रामदुलार, राजकुमार गुप्ता, रंजीत पटेल, सृष्टि, धन्या, कुसुमा, शिल्पी, काजल, अजीत पटेल, रणजीत सिंह, दिलीप सिंह, हृदय पाल, विरेंद्र पटेल आदि शामिल हैं।

life line hospital