Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: लंका पर नहीं मिलेगी मशहूर पहलवान की लस्सी और चाची की कचौड़ी, PWD का चला बुलडोजर

लंका से भेलूपुर तक फोरलेन विस्तार को लेकर हुई कार्रवाई, दुकानदार हुए भावुक 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर।
काशी की ऐतिहासिक गलियों से जुड़ी कई यादें आज टूट गईं। लंका चौराहा स्थित देशभर में मशहूर पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी की दुकानों को आज लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। यह कार्रवाई लहरतारा से विजया मॉल (भेलूपुर) तक 9.512 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क विस्तार परियोजना के तहत की गई है।
Ad
35 दुकानों पर चला बुलडोजर
PWD की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस चौड़ीकरण योजना की जद में आने वाले 35 से अधिक दुकानों को पहले ही चिन्हित किया जा चुका था। संबंधित व्यापारियों को लगभग एक माह पूर्व नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था।
काशी आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। पहलवान लस्सी, जो दशकों से लोगों की पसंद रही है, और चाची की कचौड़ी, जो सुबह की पहली पसंद होती थी — दोनों ही दुकानें अब इतिहास बन गई हैं। कल से पर्यटक इनका स्वाद नहीं ले पाएंगे, हालांकि दोनों दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान को कही और शिफ्ट करेंगे।
भावुक नजर आए दुकानदार
रविदास गेट के सामने स्थित दुकानें कोई सामान्य व्यापार नहीं थीं। ये दुकानें बीते 60 से 70 वर्षों से शहर की पहचान बनी हुई थीं। दुकान मालिक आज भावुक है। एक दुकानदार ने कहा, "जमुई से आकर हमने यह दुकान बसाई थी, अब कहां जाएं? नई दुकानें 20–25 हजार रुपए में मिल रही हैं, लेकिन इतनी आमदनी अब नहीं होगी।"
241.80 करोड़ की परियोजना
फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य पर कुल 241.80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस सड़क से लहरतारा, भिखारीपुर, लंका, और भेलूपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यातायात की सुगमता बढ़ेगी।
PWD के अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों के घर इस परियोजना की सीमा में आ रहे हैं, उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए एक अलग सूची तैयार की जा रही है।
life line hospital