Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: फर्जी हस्ताक्षर से पुस्तैनी मकान हड़पने और जान से मारने की धमकी

वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र में भू-माफियाओं का दुस्साहस: अंगूठा लगाने वाले मृतक पिता का फर्जी दस्तखत बना हड़पा मकान, विरोध पर दी काटने की धमकी।

Ad

 
bhyu
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (क्राइम डेस्क): वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और जालसाजी से जुड़ा मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित जमालुद्दीन (पुत्र स्व. मो. हनीफ) ने अपने ही भाइयों और कुछ अज्ञात लोगों पर फर्जी हस्ताक्षर व कूटरचित दस्तावेज बनाकर पुस्तैनी मकान हड़पने, कमरों के ताले तोड़कर कब्जा करने और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

Ad

अंगूठा लगाते थे पिता, बना दिया जाली हस्ताक्षर

पीड़ित जमालुद्दीन के अनुसार, उनके स्वर्गीय पिता मोहम्मद हनीफ बहुत कम पढ़े-लिखे थे और कागजातों पर हमेशा अपने अंगूठे का निशान (थम्ब इम्प्रेशन) लगाते थे। इसका प्रमाण उनके द्वारा 24 मई 2023 को निष्पादित कराई गई पंजीकृत वसीयत भी है, जिस पर उनके अंगूठे का ही निशान दर्ज है। आरोप है कि विपक्षीगणों (राहील, अजीमुद्दीन, शरीरुल अमीन व अन्य सहयोगियों) ने नगर निगम जोन कोतवाली के कर्मचारियों को अपने प्रभाव में लेकर 2022 में पिता का जाली दस्तखत बनाकर एक फर्जी 'याददाश्त जबानी' दस्तावेज तैयार कराया और मकान नंबर K. 51/107 (दुलही, वार्ड पुरा शहर) पर अपना नाम दर्ज करवा लिया।

Ad

ताला तोड़कर जमाया कब्जा, दी काटने की धमकी

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अपने पुस्तैनी मकान पर पहुंचा। वहां उसने देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर विपक्षी व दो अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। जब पीड़ित ने अपने कमरे का ताला तोड़े जाने का विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उसका सामान भी गायब कर दिया और दोबारा आने पर पूरे परिवार को जान से काटकर फेंकने की धमकी दी।

Ad

थाने से न्याय न मिलने पर रिमाइंडर प्रार्थना पत्र

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी थाना कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन दबंगों के रसूख के कारण अब तक कोई न्यायसंगत पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले 30 जुलाई 2026 को भी उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया था। अब सुनवाई न होने पर पीड़ित ने 11 सितंबर 2026 को दोबारा रिमाइंडर प्रार्थना पत्र देकर पुलिस कमिश्नरेट से निष्पक्ष जांच कराने, सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज करने और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।