Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : सेना के नाम असि घाट पर लगी प्रदर्शनी 

पत्थरों पर चित्र उकेरने वाले शिल्पकार अरुण सिंह ने प्रदर्शनी को किया सेना के नाम समर्पित

Ad

 
assu ghat
WhatsApp Group Join Now

Ad
आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर जवानों ने देख को गर्व का अहसास कराया
 

वाराणसी, भदैनी मिरर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव। के बीच शिल्पकार अरुण सिंह की ओर से काशी के अस्सी घाट पर प्रदर्शनी लगाई गई है। अरूण सिंह ने इस प्रदर्शनी को सेना के नाम समर्पित किया है। 

पौराणिक गाथाओं पर लगाई गई भित्त चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ जुट रही है। इस प्रदर्शन को देखने लोक भूषण सम्मान से सम्मानित नगर के साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, समाजसेवी रामयश मिश्र सहित कई लोग पहुंचे। डॉ. जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पत्थरों पर अपनी कला को प्रदर्शित करना बहुत ही टेढ़ा कार्य है। इसके लिए विशेष कुशलता की आवश्यकता होती है। जानकार ही पत्थरों पर चित्रों को उकेर पाते हैं। इन चित्रों को देखकर पौराणिक काल की याद आ गई। 

Ad
Ad

assi ghat

देश के जवान किसी भी दुश्मन देश से लोहा लेने में सक्षम 

शिल्पकार अरुण सिंह ने कहा कि गंगा तट पर लगी है प्रदर्शनी सेना के जवानों को समर्पित है। पहलगाम में बहू- बेटियों के सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को मार गिराकर सेना ने देश का सीना गर्व से ऊंचा किया है। आज हमारे देश के जवानों ने 140 करोड़ भारतीयों को गर्व से जीने की जो अनुभूति दी है उसको हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते । हमारे देश के जवान किसी भी स्थिति में दुश्मन देश से लोहा लेने में सक्षम हैं। जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए भी तैयार है और ऐसे जवानों पर हमें गर्व है ।

Ad

assi ghat