Movie prime
Ad

Varanasi Exhibition: ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ प्रदर्शनी का समापन, सुरेश खन्ना ने गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां

भरत मिलाप मैदान में 8 दिवसीय आयोजन का समापन, विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश

Ad

 
Suresh Khanna
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: Varanasi में “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” विषयक 8 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का गुरुवार को नाटी इमली स्थित Bharat Milap Maidan में गरिमामय समापन हुआ।

इस प्रदर्शनी का समापन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री Suresh Khanna ने किया। प्रदर्शनी 19 से 26 मार्च तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

Ad
Ad

विकास योजनाओं का किया गया प्रदर्शन

प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, रोजगार और निवेश जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों को चित्रों, चार्ट और मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इसके साथ ही Yogi Adityanath की “पाती” भी प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रही, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।

Ad

Suresh Khanna

मंत्री सुरेश खन्ना ने गिनाईं उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश के अनुकूल माहौल और पारदर्शी प्रशासन ने प्रदेश को नई पहचान दी है।

Ad

मंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, सड़क, एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं विकास के प्रतीक बन चुकी हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ने से आम जनता को बेहतर इलाज मिल रहा है।

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जागरूकता

प्रदर्शनी के दौरान सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया।

इन प्रस्तुतियों में स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

8 दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने इसे सरकार की योजनाओं को समझने का एक बेहतर माध्यम बताया।

समापन अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 
Ad