Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: इंग्लिशिया लाइन तिराहा बस स्टॉप पर मिला अधेड़ का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

मृतक की पहचान रोहतास (बिहार) निवासी बबन प्रसाद के रूप में हुई, ACP चेतगंज मौके पर पहुंचे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
 

Ad

 
News
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर के इंग्लिशिया लाइन तिराहा स्थित बस स्टॉप पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान बबन प्रसाद (48 वर्ष), निवासी रोहतास, बिहार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति बस स्टॉप पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

Ad
Ad

मौके पर पहुंचे ACP चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से प्रतीत हो रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विद्यापीठ चौकी प्रभारी पार्थ तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी है।

Ad

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।