वाराणसी: एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 14वें बीएससी नर्सिंग बैच को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
जूनियर छात्रों ने आयोजित किया समारोह, अतिथियों ने दिए प्रेरणादायक संदेश; भावुक पलों के बीच विदा हुए छात्र
वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा संचालित एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग के 14वें बैच के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने भव्य समारोह का आयोजन कर सीनियर्स को यादगार पल दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विडीए सदस्य अम्बरीष सिंह भोला और विशिष्ट अतिथि संघ प्रभाग प्रचार प्रमुख काशी प्रांत दिनेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह, निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर. जांसी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. गीता बाबू सहित अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।


अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने छात्रों को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान छात्रों ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसने माहौल को उत्साह से भर दिया। वहीं, सीनियर छात्रों द्वारा साझा किए गए अनुभव और संस्मरणों ने सभी को भावुक कर दिया।

एपेक्स के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संस्थान से मिली शिक्षा और अनुभव को समाज की सेवा में लगाएं और अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छुएं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जूनियर बैच के छात्रों ने किया, जिसमें प्रो. गौरव सिंह एवं अन्य फैकल्टी का विशेष सहयोग रहा।

विदाई समारोह के अंत में सीनियर्स को शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया, जहां खुशी और भावुकता दोनों का संगम देखने को मिला।
