Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के GNM, ANM और Post Basic B.Sc नर्सिंग छात्रों को भावुक विदाई

कर्तव्य-निष्ठा और सेवा भावना का संदेश देकर दी गई विदाई; BHU प्रो. डॉ. गोपाल नाथ और RSS सेवा प्रमुख युद्धवीर की उपस्थिति में हुआ भव्य समारोह।

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा जीएनएम (GNM) के 16वें बैच, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (Post Basic B.Sc Nursing) तथा एएनएम (ANM) के 11वें बैच के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर्स को कर्तव्य-निष्ठा और सेवा भाव के संदेश के साथ भाव-भीनी विदाई दी गई।

Ad
Ad

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस सेवा प्रमुख युद्धवीर और बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. गोपाल नाथ, प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. आर. जोहँसी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. गीता डी. और समस्त फैकल्टी मेंबर्स ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

Ad

अनुशासन और टीमवर्क का दिया संदेश

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में उत्तीर्ण हो रहे फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा है, इसलिए क्षेत्र में अनुशासन, टीमवर्क और निष्ठा के साथ काम करना ही सफलता की कुंजी है।

Ad

Ad

100% परीक्षा परिणाम पर मिली सराहना

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने 100% परीक्षा परिणाम हासिल करने पर कॉलेज की फैकल्टी और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

औपचारिक भाषणों के बाद जूनियर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच सीनियर्स को आदर और स्नेह के साथ उपहार देकर विदाई दी गई।