Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: MLC चुनाव 2026 को लेकर ड्राई डे घोषित, जानें कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें और कहाँ होगी मतगणना

23 को चुनाव तो 27 अक्टूबर को होगी मतगणना; जिला प्रशासन और मंडलायुक्त कार्यालय ने जारी किए अलग-अलग आदेश

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डेस्क, वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार एवं वाराणसी मण्डल आयुक्त कार्यालय की ओर से मतदान, ड्राई डे (आबकारी दुकानों की बंदी), स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मतगणना स्थल (पहड़िया मंडी) के प्रवेश मार्गों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और आदेश जारी किए गए हैं।

Ad

जिलाधिकारी के आदेश पर 21 से 23 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को 'ड्राई डे' घोषित किया गया है। लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। 21 अक्टूबर 2026 की शाम 4 बजे से लेकर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान समाप्ति तक (48 घंटे पूर्व से) सभी आबकारी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। साथ ही 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना के दिन 'पूर्ण दिवस' (पूरे दिन) आबकारी दुकानें बंद रखी जाएंगी। इस बंदी अवधि के लिए अनुज्ञापियों (लाइसेंसधारियों) को प्रशासन की ओर से कोई प्रतिफल या मुआवजा देय नहीं होगा।

बता दें , 23 अक्टूबर 2026 को मतदान समाप्ति के बाद सभी सील्ड बैलेट बॉक्स और निर्वाचन अभिलेख पहड़िया मंडी स्थित दुकानों में बनाए गए 'स्ट्रांग रूम' में सुरक्षित रखे जाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसर (RO), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) और माननीय प्रेक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम को सील करते समय और 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे मतगणना हेतु इसे खोलते समय उपस्थित रह सकते हैं तथा अपनी सील भी लगा सकते हैं।
27 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से पहड़िया मंडी स्थित उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य भंडारण निगम के विभिन्न हॉलों में मतगणना शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश व्यवस्था निम्नवत रहेगी:

 

मार्ग 1: गाजीपुर रोड स्थित मुख्य द्वार (अधिकारियों व मीडिया के लिए)
 

 * माननीय प्रेक्षकगण, रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना कर्मी, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पासधारक पत्रकार गाजीपुर रोड स्थित पहड़िया मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे।

मार्ग 2: दौलतपुर रोड / IB कार्यालय के बगल का मार्ग (प्रत्याशियों व एजेंटों के लिए)

 * प्रत्याशी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता (Election Agents) और मतगणना अभिकर्ता (Counting Agents) दौलतपुर रोड स्थित IB कार्यालय भवन के बगल वाले रास्ते से वेयरहाउस हाल तक पहुंचेंगे और वहीं से मतगणना पंडाल में प्रवेश करेंगे।