Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर DM सत्येंद्र कुमार का बड़ा एक्शन, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को सस्पेंड करने की सिफारिश

जल निगम, PWD, नलकूप खंड और CM ग्रिड योजना के इंजीनियरों का वेतन रोका व जवाब-तलब; 'लेट-लतीफी और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं'

Ad

 
w
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर न्यूज़): वाराणसी जनपद में चल रहीं विकास एवं निर्माण परियोजनाओं में ढिलाई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार (18 अगस्त 2026) को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों में लेटलतीफी और शिथिलता पाए जाने पर कई विभागों के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गाज गिराई।

Ad
Ad

राजकीय निर्माण निगम के PM पर गाज, निलंबन की संस्तुति

समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही उजागर होने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (भदोही) के परियोजना प्रबंधक (PM) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई और निलंबित (Suspend) करने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।

Ad

इन अधिकारियों पर भी हुई कड़ी कार्रवाई:

  • जल निगम (ग्रामीण): अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, जबकि मुख्य अभियंता (Chief Engineer) से जवाब तलब करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश।

  • CM ग्रिड योजना: अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता (AE) और कनिष्ठ अभियंता (JE) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति तथा चीफ इंजीनियर से स्पष्टीकरण तलब।

  • PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना): दो सहायक अभियंताओं (AE) का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश।

  • लोक निर्माण विभाग (PWD - प्रांतीय खंड): सहायक अभियंता और अवर अभियंता (JE) से स्पष्टीकरण मांगते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश।

  • नलकूप खंड (प्रथम): अधिशासी अभियंता (EE) का वेतन रोकने का आदेश।

'युद्ध स्तर पर पूरा कराएं काम, बजट और समन्वय की रुकावटें तुरंत हटाएं'

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य सीधे जनहित से जुड़े हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में भूमि, बजट या विभागीय समन्वय का पेच फंसा है, उसे आपसी तालमेल से तत्काल सुलझाया जाए।

Ad

Ad

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं का नियमित भौतिक व वित्तीय अनुश्रवण (Monitoring) करने और काम पूरा होते ही संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित जिले भर की सभी कार्यदायी संस्थाओं और विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।