Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी DM ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अफसरों को दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में आमजन की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का आदेश
 

Ad

 
DM janta Darshan
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर।  जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उन्हें गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझा।

Ad
Ad

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे, जिनमें ज़मीन विवाद, पेंशन, राशन, विद्युत, नगर निगम, राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख थीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रार्थना पत्रों पर फरियादियों के मोबाइल नंबर दिए गए हैं, ऐसे में निस्तारण की जानकारी उन्हें अवश्य दी जाए।

Ad

डीएम सत्येन्द्र कुमार ने दो टूक कहा कि शिकायतों के समाधान में लेटलतीफी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि आम जनता को दौड़ाना या जानकारी न देना लापरवाही मानी जाएगी।

Ad

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निस्तारण प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी होनी चाहिए। जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही गंभीर मानी जाएगी।

जनता दर्शन में मौजूद कई फरियादियों ने डीएम से सीधे संवाद कर अपनी बात रखी और जिलाधिकारी द्वारा तुरंत की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

life line hospital new