Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर को देख DM ने नाव से किया निरीक्षण, तटवर्ती इलाकों के लिए अलर्ट जारी

वाराणसी: गंगा और वरुणा नदी में संभावित बाढ़ का खतरा, DM सत्येंद्र कुमार ने NDRF की नाव से किया स्थलीय निरीक्षण

Ad

 
sd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डेस्क, वाराणसी: वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर तथा संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों की टीम और एनडीआरएफ के साथ नाव के जरिए दोनों नदियों के तटवर्ती एवं संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया।

Ad
Ad

जिलाधिकारी ने नमो घाट से एनडीआरएफ (NDRF) की नाव में सवार होकर निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने आदि केशव घाट, गंगा-वरुणा संगम स्थल से आगे बढ़ते हुए सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सराय मोहना जैसे अत्यधिक संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया।

Ad

ds

राहत शिविरों को एक्टिव मोड में रखने के आदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्थिति बिगड़ने से पहले ही सभी एहतियाती कदम उठा लिए जाएं।

  • बाढ़ राहत शिविर अलर्ट पर: पूर्व से चिन्हित सभी बाढ़ राहत शिविरों, एप्रोच मार्गों और आवश्यक संसाधनों को पूरी तरह सक्रिय स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को बिना किसी देरी के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

  • जीरो-रिस्पांस टाइम: आपदा प्रबंधन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ 'जीरो-रिस्पांस टाइम' की नीति पर काम करने के लिए कहा गया है।

y

वरुणा किनारे बसे परिवारों के लिए विशेष अभियान

जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वरुणा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवारों के बीच घर-घर जाकर सतर्कता और जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को जलस्तर की स्थिति, सुरक्षित स्थानों और प्रशासनिक राहत व्यवस्थाओं के बारे में पहले से पूरी जानकारी दी जाए ताकि वक्त रहते वे सतर्क हो सकें।

Ad

s

नदी तटवर्ती क्षेत्रवासियों से डीएम की अपील

सत्येंद्र कुमार ने गंगा और वरुणा के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे जलस्तर में हो रहे बदलाव पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।

इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता, तहसीलदार सदर, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर विनीत कुमार समेत संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।