Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: DM ने ट्रांस वरुणा क्षेत्र की पेयजल व सीवर परियोजनाओं का किया निरीक्षण, नवम्बर तक सोलर पावर प्लांट का काम पूरा करने का निर्देश

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को नगर निगम वाराणसी के विस्तारीकरण क्षेत्र में चल रही पेयजल एवं सीवर परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गति तेज की जाए और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

20 हजार घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड (प्रथम), उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) ने बताया कि ट्रांस वरुणा दीनापुर जोन (फेज-1, पार्ट-ए) पेयजल योजना ₹171.54 करोड़ की लागत से अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। अब तक इसकी 10 प्रतिशत प्रगति दर्ज हुई है और इसे सितम्बर 2026 तक पूर्ण करना प्रस्तावित है। योजना के तहत प्रस्तावित 10 शिरोपरि जलाशयों में से 6 का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि 21 नलकूपों में से 14 का निर्माण पूरा हो चुका है। 414 किलोमीटर की प्रस्तावित वितरण प्रणाली में से 19 किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। इस योजना से दीनापुर, सलारपुर, लेकुपुर, सारनाथ और रमदतपुर सहित 6 वार्डों के लगभग 20,176 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

Ad

Sunny Valley

..

सीवर कनेक्शन कार्य में 38% प्रगति

जिलाधिकारी ने सूजाबाद क्षेत्र में सीवर हाउस कनेक्शन एवं संबंधित कार्यों की स्थिति भी जानी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि ₹96.17 करोड़ लागत वाली इस परियोजना की अब तक 38% प्रगति दर्ज की गई है और इसे मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। योजना में 09 एमएलडी एमपीएस, 07 एमएलडी एसटीपी, 26.89 किमी सीवर नेटवर्क और 3981 सीवर हाउस कनेक्शन शामिल हैं। वर्तमान में एमपीएस का 55%, एसटीपी का 25% और 16 किमी सीवर नेटवर्क का कार्य पूरा हो चुका है। योजना पूर्ण होने पर सायर माता और घटवारी माता नालों का पानी पूरी तरह टैप होकर एसटीपी के माध्यम से शोधित किया जाएगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।

..

सोलर पावर प्लांट का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने नगर निगम वाराणसी की जेएनएनयूआरएम योजना के अंतर्गत निर्मित 120 एमएलडी एसटीपी गोइठां और टीईपीएस तथा अमृत 2.0 के अंतर्गत निर्माणाधीन 1.0 मेगावाट सोलर पावर प्लांट, भेलूपुर का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोलर पावर प्लांट से जुड़े सभी कार्यों की प्रगति तेज की जाए और इन्हें नवम्बर 2025 तक हर हाल में पूरा किया जाए।