Movie prime
Ad

वाराणसी : डीएम और पुलिस कमिश्नर ने अधीनस्थों संग जमकर खेली होली

पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नर आवास, कैंट थाना के अलावा अन्य पुलिस स्टेशनों पर रंगों से सराबोर हुए पुलिसकर्मी

Ad

 
Varanasi
WhatsApp Group Join Now

Ad

गीत-संगीत और नृत्य के बीच खूब लगाये रंग, उड़ाए अबीर-गुलाल

वाराणसी, भदैनी मिरर। जनता की होली सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कड़ी ड्यूटी पूरी होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट ने गुरूवार को पुलिस लाइन और थानों में जमकर होली खेली। गीत-संगीत, नृत्य के बीच पुलिसकर्मी एक-दूसरे को कीचड़ और रंगों से सराबोर करते रहे। अधिकारियों ने अधीनस्थों संग खुलकर होली खेली।

Ad
Ad

Varanasi

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक रूप से पुलिस लाइन और पुलिस आयुक्त आवास पर हर्षोल्लास के साथ होली मनायी। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण एक-दूसरे को रंग, अबीर एवं गुलाल से सराबोर करते रहे और एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई भी देते रहे। उधर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी जमकर होली खेली। डीएम और पुलिस कमिश्नर भी रंगों से सराबोर नजर आये।

Ad

होली के दौरान संगीत, लोकगीत एवं नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुलिस आयुक्त ने होली पर्व पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। यह समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Ad

Varanasi
VaranasiVaranasiVaranasi

Ad