Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi District Court: वाराणसी जिला न्यायालय के समय में बदलाव, जून से मॉर्निंग कोर्ट शुरू; जानें नया टाइम टेबल

अब सुबह 7 बजे से बैठेंगी अदालतें, जिला जज ने जारी किया आदेश

Ad

 
Varanasi court
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए न्यायिक कार्यों और आम जनता की सहूलियत के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार जून 2026 के पूरे महीने वाराणसी जनपद न्यायालय (District Court) के सभी कोर्ट मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे।

Ad
Ad

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा प्रेषित पत्र के अनुपालन में यह नया टाइम टेबल जारी किया गया है।

ये रहेगा नया समय: एक नज़र में (Varanasi Court Morning Shift Timings)


वाराणसी जनपद के समस्त न्यायालयों और प्रशासनिक कार्यालयों के लिए समय सारणी तय की गई है। कोर्ट सुबह 7 बजे से 1 बजे तक चलेंगी। मध्यावकाश (Lunch Break) सुबह 10:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रहेगा। जबकि
कार्यालयों (Offices) का समय सुबह 06:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

Ad


कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश


इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जनपद न्यायालय, वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 1 जून 2026 से अनिवार्य रूप से प्रातः 06:30 बजे न्यायालय एवं कार्यालय परिसरों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Ad

वादकारियों और वकीलों को मिलेगी राहत

जून के महीने में वाराणसी में पारा काफी ऊपर चला जाता है, जिससे दोपहर के समय कोर्ट परिसर में आने वाले वादकारियों (मुवक्किलों) और अधिवक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मॉर्निंग कोर्ट शुरू होने से सुबह के ठंडे मौसम में अदालती कामकाज निपटाए जा सकेंगे, जिससे सभी को बड़ी राहत मिलेगी।

अतः वाराणसी कोर्ट से जुड़े सभी अधिवक्ता, कर्मचारी और वादकारी नए समय के अनुसार ही कचहरी परिसर पहुंचें।