Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मोमोज के पैसे को लेकर विवाद, युवक से मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना, 4 के खिलाफ केस दर्ज

शिवपुर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास में हुई घटना, अस्पताल के पास एम्बुलेंस से उतरते ही फिर हुई मारपीट

Ad

 
मार पीट
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के काशीराम आवास में मोमोज के पैसे को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक के साथ कथित तौर पर बुरी तरह मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
मिली जानकारी के अनुसार, काशीराम आवास निवासी विकास नामक युवक मोमोज खाने गया था। इसी दौरान दुकानदार से पैसे को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और फिर मारपीट में बदल गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस के जरिए दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि अस्पताल के पास एम्बुलेंस से उतरते ही एक बार फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
Ad
Ad
यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
एसीपी के अनुसार, पीड़ित के परिजनों की तहरीर के आधार पर राजू खान उर्फ रिजवान, फरान, अब्बू और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
परिजनों ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप
Ad
पीड़ित के पिता राजबहादुर राम द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उनका बेटा भय के कारण घर छोड़कर चला गया है।
Ad