Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: घर में चल रहा था देह व्यापार का गंदा धंधा, 5 महिलाएं सहित 8 हिरासत में

भेलूपुर के महमूरगंज में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा गठित एसओजी-2 की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। मंगलवार शाम एसओजी टीम ने घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। शीलनगर (तुलसीपुर) महमूरगंज में घर के अंदर यह अनैतिक कार्य हो रहा था।

..

डीसीपी क्राइम सरवणन टी के नेतृत्व में एसओजी द्वितीय की टीम ने एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के साथ छापेमारी की। घर के अंदर से देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाएं, 1 ग्राहक, के अलावा संचालक टिंकू शर्मा व मकान मालिक कुंदन सिंह मौके से हिरासत में लिए गए।

पुलिस को मौके से यूज्ड, अनयूज्ड कंडोम व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलन के बाद सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Ad

Sunny Valley