Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: भानपुर में उप कृषि निदेशक ने देखा 'समग्र ग्रामीण विकास', किसानों को बताए पैदावार बढ़ाने के गुर

HDFC बैंक CSR और अंबुजा फाउंडेशन की पहल: पॉली हाउस, सब्जी की खेती और फार्म मशीनरी बैंक का किया निरीक्षण, कृषि योजनाओं की दी जानकारी।

Ad

 
de
WhatsApp Group Join Now

Ad

पिंडरा/वाराणसी (भदैनी मिरर): पिंडरा विकास खंड के भानपुर गांव में कृषि विकास और किसानों की आय दोगुनी करने के दिशा में चल रहे प्रयासों का जायजा लेने के लिए उप कृषि निदेशक (वाराणसी) अमित जायसवाल ने स्थलीय भ्रमण किया। यह निरीक्षण HDFC बैंक CSR और अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में संचालित 'समग्र ग्रामीण विकास परियोजना' के तहत किया गया।

Ad
Ad

ds

आधुनिक खेती तकनीकों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक ने गांव में स्थापित पॉली हाउस, सब्जी की उन्नत खेती, डेमो प्लॉट्स और फार्म मशीनरी बैंक (Farm Machinery Bank) का बारकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद करते हुए कृषि उत्पादन बढ़ाने, वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने और लागत घटाने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

Ad

सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी और अनुदान आधारित योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।

sd

मौके पर उपस्थित रहे अधिकारी व प्रतिनिधि

कार्यक्रम के दौरान अंबुजा फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुनील कुमार चौरसिया, अमन कुमार, जूनियर कुमार के साथ ही कृषि विभाग से सहायक विकास अधिकारी (कृषि) साहब सिंह यादव एवं प्राविधिक सहायक (कृषि) हेमलता भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Ad