Movie prime
Ad

वाराणसी : ककरमत्ता-कैंट रेलवे फाटक के पास मिली सिर-धड़ से अलग लाश

आसपास के लोगों को महसूस हुई दुर्गंध तो हुई घटना की जानकारी

Ad

 
cant
WhatsApp Group Join Now

Ad
शव हो चुका था विकृत, नही हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में कैंट से ककरमत्ता जानेवाले मार्ग से कुछ दूरी पर रेलवे फाटक के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची। शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान नही सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Ad
Ad

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई तो वह रेलवे फाटक की ओर गये। उन्होंने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो भीड़ जुटी। उसका शव विकृत हो चुका था। इससे उसकी पहचान मुश्किल थी। उसका सिर धड़ से अलग हो चुका था। कमर से ऊपर का हिस्सा खराब हो गया था। मौके पर जीआरपी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Ad

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। वैसे सिर, धड़ से अलग होने के कारण उसकी मौत ट्रेन दुर्घटना या खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या, खुदकुशी या दुर्घटना को कारण मानकर जांच कर रही है। शव से दुर्गंध आने से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना या दुर्घटना दो से तीन दिन पहले हुई होगी।
 

Ad
Ad