Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : कर्ज से परेशान आटो चालक ने पेड़ से फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

चोलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गांव की घटना, परिवार में मचा कोहराम

Ad

 
cholapur
WhatsApp Group Join Now

Ad

अविवाहित था मनीष, घर का कमासुत बेटा वही था

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कटारी गांव के सती पर स्थित एक बगीचे में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता उसका शव मिला। मृतक की पहचान कटारी निवासी 28 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई। वह पेशे से आटो चालक था। इस घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

Ad
Ad

मनीष की मां दुर्गा देवी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह आटो चलाकर गुरूवार की शाम घर लौटा। खाना खाया और फिर टहलकर आने की बात कहकर बाहर निकल गया। काफी देर तक नही लौटा तो परिजन परेशान हो गये। उसकी तलाश की लेकिन पता नही चला। शुक्रवार की सुबह गांव के किसान खेत से आलू निकालने गये थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ की डाल से मफलर और रस्सी के सहारे उसकी लटकती लाश देखी। किसानों ने परिवारवालों को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Ad

चर्चा है कि कर्ज के बोझ से परेशान होकर मनीष ने आत्मघाती कदम उठाया। मनीष दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिता का निधन बचपन में ही हो चुका है। उसकी तीन बहनें है और दो की शादी हो चुकी है। मनीष अविवाहित था और किराए पर ऑटो चलाता था। वहीं परिवार का मुख्य सहारा था। पेड़ के पास उसके जूते और मोजे मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले जूते और मोजे उतारे। इसके बाद पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। 
 

Ad